दिल्ही चुनाव : शाह और नड्डा की करेंगे रैलियां, केजरीवाल करेंगे रोड शो

दिल्ही चुनाव : शाह और नड्डा की करेंगे रैलियां, केजरीवाल करेंगे रोड शो
Spread the love

नई दिल्ही

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज चार जगहों पर रोड शो करने वाले हैं। केजरीवाल राजिंदर नगर, हरि नगर, शकूर बस्ती और मोती नगर में रोड शो करने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दिल्ली में तीन रैलियां करने वाले हैं। पता चला है कि राजपुरा कॉर्नर पालम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोड शो करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज राजधानी में तीन रैलियां करने वाले हैं। दिल्ली के चुनावी मैदान में भाजपा ने अपने शूरवीर उतार दिए हैं।

इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर दिल्ली में लगातार रैलियां कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई और बड़े नेता भी राजधानी में ताल ठोंकते नजर आए। खास बात यह रही कि सभी नेता अपने-अपने प्रभाव वाले इलाकों में पहुंचे। मंगलवार को भाजपा ने सभी छोटी-बड़ी मिलाकर तकरीबन 750 रैलियां की। आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा तमाम मंत्रियों और विधायकों ने प्रचार की कमान संभाली हुई है।

जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो कहा जा रहा है कि एक फरवरी से स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के समर्थन में उतर जाएंगे। चुनाव के आखिरी दिनों में इस सियासी समर में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायक उतरेंगे। कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों में 40 नाम की घोषणा की गई थी। माना जा रहा है एक फरवरी से कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान काफी आक्रामक होगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!