नाबालिग के साथ 5 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग के साथ 5 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Spread the love

जामताड़ा

झारखंड में जामताड़ा जिले के कुंधित थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एक नाबालिग के साथ 5 लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला दो दिन पहले का है लेकिन इस संबंध में नाबालिग ने शुक्रवार को सबंधित थाने में 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की लेकिन सभी अभियुक्त फरार बताए जाते हैं।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि लड़की सिंहवाहिनी उच्च विद्यालय से अपना प्रवेश पत्र लेकर लौट रही थी तभी रास्ते में ही सीताराम मरांडी ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन जंगल में ले गए और उसके साथ समूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसके बेहोश होने के बाद सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए।

होश में आने बाद पीड़तिा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और 5 अपराधियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!