कोरोना मुंबई की अलाना हाउस में बंद हुई नमाज

कोरोना मुंबई की अलाना हाउस में बंद हुई नमाज
Spread the love

मुंबई

कोरोना वायरस के खौफ इस कदर हावी हो रहा है कि मुंबई के कोलाबा के अलाना हाउस में नमाज को बंद कर दिया गया। अलाना हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जब तक वायरस का असर पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता यहां नमाज बंद रहेगी। काला घोड़ा इलाके में शेयर बाजार और विश्वविद्यालय के पास स्थित अलाना हाउस में दिन में चार जमात की नमाज होती थी। यह नामाज दोपहर एक बजे, डेढ़ बजे, दो बजे और ढाई बजे अता की जाती थी।

यहां महिलाओं के लिए एक विशेष नमाज हॉल भी है। अलाना हाउस का निर्माण 1910 से 1915 के बीच किया गया था। इमारत के निचले तल पर एक छोटी मस्जिद है। इसके फर्स्ट फ्लोर पर महिलाओं को नमाज पढ़ने के लिए एक खास जगह दी गई है। जहां पुरूषों का जाना बैन है। यहां ज्यादातर कॉरपोरेट ऑफिस में काम करने वाले लोग ही आते हैं। इस वजह से यह हाईप्रोफाइल प्रार्थना स्थल के रुप में भी जाना जाता है।

यहां सिया और सुन्नी दोनों वर्गों के मुसलमान नमाज पढ़ने आते हैं। वर्तमान में इसकी देखरेख अलाना परिवार करता है।कोरोना को देखते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पर बना हेरिटेज संग्रहालय 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इसका निर्माण वेल्स के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स के भारत दौरे से पहले कुछ उद्योगपतियो और स्थानीय नागरिकों से प्राप्त चंदे से किया गया था। यह मुंबई के फोर्ट विलियम में एल्फिंस्टन कालेज के सामने है। इसके सामने रीगल सिनेमा और पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित है।

कोरोना वायरस की समीक्षा बैठक में सरकार ने कई सारे अहम निर्णय लिए हैं। सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करने तथा आम आदमी से 15-20 दिन के लिए धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम टालने की अपील की है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि टूर आपरेटरों से जानकारियां लें कि उनके कितने पर्यटक कौन से देश में हैं और वे कब वापस आ रहे हैं। साथ ही सरकार ने यह भी अपील की है कि विदेश से लौटे लोग कम से कम 15 दिनों तक अपने घर पर ही रहें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिलाधिकारियों, विभागीय आयुक्त, मनपा आयुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, मुख्य सचिव अजोय मेहता, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डा. प्रदीप व्यास सहित अन्य अधिकारी व मंत्री उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में जो 11 मरीज जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें वायरल के हल्के लक्षण हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!