नागपुर के अस्पताल से फरार हुए पांच संदिग्धों में से तीन लौटें

नागपुर के अस्पताल से फरार हुए पांच संदिग्धों में से तीन लौटें
Spread the love

मुंबई

भारत में कोरोनावायरस के कई मामले सामने आने के बाद से ही मरीजों को अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसी बीच नागपुर के मेयो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागे 5 कोरोना वायरस के संदिग्धों में से तीन वापस आ गए हैं। अब इनके वार्ड के बाहर पुलिस तैनात रहेगी। इसके बारे में जानकारी देते हुए नागपुर पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक एस सूर्यवंशी ने कहा था कि इनमें से एक का वायरस के लिए परिणाम नेगिटिव आया था। हालांकि, अभी बाकी लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इन सभी का पता लगाएंगे और वापस अस्पताल में लाया जाएगा।

देर रात की है। घटने के तुरंत बाद ही अलर्ट जारी कर मरीजों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने भी हाई अलर्ट कर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने बताया कि पांचों संदिग्ध स्नैक्स खाने के बहाना कर वार्ड से निकले थे। लेकिन वह इसके बाद वापस ही नहीं लौटें। उन्होंने कहा कि ये एक संवेदनशील मुद्दा है हम फिलहाल, अस्पताल के कर्मचारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। दरअसल, इन सभी को नागपुर के इंदिरा गांधी गवर्न्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायो) में इन सभी को कोरोना की जांच के लिए निगरानी में रखा गया था।

राज्य में एतिहात के तौर पर ठाकरे सरकार ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, नागपुर, पिंपरी चिंचवाड़ में सभी जिम, सिनेमा घरों स्वीमिंग पुल को 30 मार्च तक के लिए बंद करने का निर्देश दिया है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ गए हैं। देश में 83 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं वायरस के कारण दो लोगों की मौत भी हो गई हैं। सबसे पहले कर्नाटक के एक बुजुर्ग की मौत हुई।

इसके बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार, अब तक 83 मामले हो गए हैं जिनमें से 8 मामले पिछले 24 घंटे के अंदर-अंदर दर्ज किए गए। हालांकि, अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!