ये अभिनेता बन चुके हैं जवाहरलाल नेहरू

ये अभिनेता बन चुके हैं जवाहरलाल नेहरू
Spread the love

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई को होती है। पहले प्रधानमंत्री होने के नाते जवाहरलाल नेहरू ने वैश्विक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भारत को नई दिशा दी थी। देश के प्रति उनका बड़ा योगदान रहा था। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कामों को कई फिल्मों में भी दिखाया गया है। ऐसे में बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर जवाहरलाल नेहरू के किरदार को निभाया है। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों से रुबरू करवाते हैं।

बेंजामिन गिलानी
इन्होंने साल 1993 में आई फिल्म सरदार में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया था। इस किरदार से बेंजामिन गिलानी को बॉलीवुड में नई पहचान मिली थी। फिल्म सरदार का निर्देशन केतन मेहता ने किया था।

सौरभ दुबे
सौरभ बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। सौरभ दुबे ने अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह में जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया था। फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था।

प्रताप शर्मा
प्रताप ने फिल्म नेहरू में जवाहरलाल नेहरू का किरदार किया था। यह फिल्म साल 1990 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन किरण कुमार ने किया था।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!