आयुष्मान खुराना ने किया किशोर कुमार को याद

आयुष्मान खुराना ने किया किशोर कुमार को याद
Spread the love

मशहूर गायक किशोर कुमार आज ही के दिन पैदा हुए थे। चार अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार ना केवल एक बेहतरीन गायक बल्कि उम्दा अभिनेता भी थे। आज उनके जन्म दिवस पर दुनिया भर में उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। इस मौके पर आयुष्मान खुराना ने भी किशोर कुमार की याद में एक वीडियो साझा किया है। आयुष्मान खुद भी अच्छे गायक हैं। वीडियो तब का है जब वो पोलैंड में फिल्म ‘अंधाधुन’ की शूटिंग कर रहे थे। आयुष्मान, किशोर कुमार का ही गाना ‘ओ मेरे दिल के चैन’ गा रहे हैं। साथ में उनके साथ संगीतकार और पियानिस्ट अक्षय वर्मा पियानो बजा रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने वीडियो के साथ लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे किशोर दा। यह वीडियो पोलैंड के क्राको में जुलाई 2018 में बनाया था। हम ‘अंधाधुन’ के क्लाइमेंक्स की शूटिंग कर रहे थे। मैं और अक्षय अक्सर शूटिंग के बीच ऐसा किया करते थे।’ बीते दिनों आयुष्मान की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो अपने होमटाउन चंडीगढ़ में साइकिल चलाते नजर आए थे। आयुष्मान के माता पिता चंडीगढ़ में ही रहते हैं। हेलमेट और मास्क लगाकर जब वह चंडीगढ़ में सुबह सुबह निकले तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल था।

फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में दिखे थे। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका थी। फिल्म लॉकडाउन के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। इसमें उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी।

 

 

 

 

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!