पश्चिमी अफ्रीका : नौका पलटने से 27 मौत

पश्चिमी अफ्रीका : नौका पलटने से 27  मौत
Spread the love

पश्चिमी अफ्रीका में मॉरिटानिया और पश्चिमी सहारा के बीच तट पर एक नौका के पटलने से उसमें सवार कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को हुई इस दुर्घटना में 40 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।अंतरराष्ट्रीय प्रवास संगठन की मॉरिटानिया मिशन की प्रमुख लॉरा लुंगारोट्टी ने कहा, ‘कोविड-19 के दौरान आवाजाही पर रोक के बावजूद प्रवासी जोखिम उठाकर यात्रा कर रहे हैं।’संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि यह नौका कुछ दिन पहले पश्चिमी सहारा के डाखला से रवाना हुई थी और स्पेन के केनेरी द्वीपसमूह की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान इसके इंजन में गड़बड़ी हुई और इसमें सवार यात्री समुद्र में फंस गए।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!