नाबालिग से रेप मामले में पर्ल वी पुरी को जमानत

नाबालिग से रेप मामले में पर्ल वी पुरी को जमानत
Spread the love

टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को जमानत मिल गई है। इस बात की जानकारी उनके वकील ने दी है। पर्ल के फैंस और समर्थकों के लिए यह एक राहत भरी खबर है। बता दें, इससे पहले भी पर्ल को जमानत मिल जाने की खबरें सामने आई थीं लेकिन वह सच नहीं थीं। पर्ल की को-स्टार और दोस्त करिश्मा तन्ना ने दावा किया था कि एक्टर को जमानत मिल गई है।

कंगना को पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में नहीं मिली राहत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर किसी न किसी वजहों से सुर्खियों में छा जाती हैं। कभी कंगना अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में आ जाती हैं तो कभी किसी कानूनी मामले में उनका पेंच फंस जाता है। अब एक बार फिर कंगना बाम्बे हाईकोर्ट पहुंच गईं हैं और इसी को लेकर वो सुर्खियों में हैं। दरअसल ये मामला कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल का है जिसके चलते कंगना कोर्ट पहुंची थीं। अब खबर आ रही है कि कंगना को पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है।  हाईकोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए सुनवाई को 25 जून तक टाल दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रणौत की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभिनेत्री ने गलत याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब पासपोर्ट की मियांद खत्म हो रही है तब आखिरी समय में याचिका क्यों दाखिल की गई है? बता दें, रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए उसे रिन्यू करने से मना कर दिया था।

गॉन गर्ल स्टार लीजा बेन्स  को न्यूयॉर्क शहर में एक हिट-एंड-रन दुर्घटना के बाद भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज के बाद अभिनेत्री लीजा बेन्स का निधन हो गया है। यह दुर्घटना चार जून को न्यूयॉर्क के अपर वेस्ट साइड ऑफ मैनहट्टन में हुई। इस खबर की पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने की। उन्होंने कहा, हम लिसा बेन्स के निधन से दुखी हैं। वह महान भावना, दया और उदारता की महिला थीं और अपने काम के लिए समर्पित थीं, चाहे वह मंच पर हों या कैमरे के सामने और इससे भी ज्यादा। उसकी पत्नी, परिवार और दोस्त। हम उसे अपने जीवन में पाकर धन्य थे।’

ठाणे की श्रीनगर पुलिस ने मराठी एक्टर मयूरेश कोटकर को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की शिकायत शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अन्य धाराओं में श्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

टीवी की बालिका बधू बनकर प्रत्युषा बनर्जी दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। साल 2016 में उनके निधन से उनके सह कलाकारों से लेकर दर्शकों तक को सदमा लगा था। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। अब इस मामले में एक और कड़ी जुड़ती नजर आ रही है। टेलीविजन प्रोड्यूसर और बिग बॉस फेम विकास गुप्ता का अब इस मामले में नाम जुड़ रहा है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!