देवी का किरदार निभाकर हिट हुईं ये अभिनेत्रियां

देवी का किरदार निभाकर हिट हुईं ये अभिनेत्रियां
Spread the love

छोटे पर्दे पर धार्मिक टीवी शोज का क्रेज शुरुआत से ही देखने को मिला है। लॉकडाउन के बीच टेलीविजन पर पूरे समय पौराणिक धारावाहिकों की ही धूम रही। इन सभी टेलीविजन सीरियल्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला। केवल सीरियल्स ही नहीं बल्कि इसके किरदारों को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं इन किरदारों को असल में ही देवी देवता का रूप मान लेते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने टीवी पर धार्मिक किरदार निभाकर लोगों के दिल में खास जगह बनाई।

इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने देवियों के किरदार को निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। इन किरदारों से ही उन्हें घर-घर एक अलग पहचान मिल गई। देवियों के इन किरदारों में इन अभिनेत्रियों के साथ ऐसा भी हुआ है कि लोग उन्हें देखकर हाथ जोड़ लेते थे और पैर छूने लग जाते थे। चलिए आज बताते हैं इन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में …

दीपिका चिखलिया
रामानंद सागर की ही रामायण में माता सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था। इस किरदार में दीपिका को खूब पसंद किया गया था। उनको उनके फैंस असल में ही माता सीता मानने लगे थे। वो जहां कहीं भी जातीं लोग उन्हें सीता का रूप मानकर पूजा करने लगते थे। इतना ही नहीं लोग उनके पैर छूते थे।

मौनी रॉय
टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय ने टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में देवी सती का किरदार निभाया था। इस किरदार में मौनी को खूब पसंद भी किया गया था। इस सीरियल में मौनी के साथ अभिनेता मोहित रैना ने भगवान महादेव का किरदार निभाया था।

ग्रेसी सिंह
संजय दत्त के साथ फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में नजर आने वाली अभिनेत्री ग्रेसी सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ग्रेसी ने भी टेलीविजन शो संतोषी मां में माता संतोषी का किरदार निभाया था। इस किरदार में ग्रेसी को खूब पसंद किया गया था।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!