विभिन्न राज्यों के 42 वेटलैंड क्षेत्रों का होगा संरक्षण

विभिन्न राज्यों के 42 वेटलैंड क्षेत्रों का होगा संरक्षण
Spread the love

उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों में स्थित 42 वेटलैंड को संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन को जिम्मेदारी सौंपी है। पहले चरण में त्रिपुरा मेें स्थित रुद्रसागर झील को संरक्षित किया गया है। अगले चरण में अन्य राज्यों में स्थित वेटलैंड का संरक्षण किया जाएगा।

अध्ययन के अनुसार पर्यावरण में आए बदलावों के चलते उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में स्थित वेटलैंड सिकुड़ रहे हैं। वेटलैंड में खरपतवार की अधिकता, गाद की मात्रा बढ़ने और अतिक्रमण के चलते कई वेटलैंड का वजूद पर ही संकट है। इसके अलावा वेटलैंड में जलकुंभी पनपने से वनस्पतियां नष्ट होने से जलीय जंतुओं पर असर पड़ रहा है। वेटलैंड के समीपवर्ती खेतों में रासायनिक खादों के उपयोग से नदियां प्रदूषित हो रही हैं। गाद भरने से नदी का जलस्तर भी घट रहा है।

अध्ययन के तथ्य परियोजना में सबसे पहले झील से मिलने वाली पारिस्थितिकीय सेवाओं का मूल्यांकन किया गया। स्थानीय मछुवारों और 18 गांवों के साथ मिलकर परियोजना के तहत झील परिक्षेत्र में उपलब्ध जैवविविधता को भी सूचीबद्ध किया गया। अध्ययन में पाया गया कि यह क्षेत्र में पोषण का बड़ा माध्यम है।

झील में 37 उपयोगी जलीय पौध प्रजातियां पायी गईं। वहीं छह व्यावसायिक रूप से उपयोगी मछलियों की प्रजातियां, पक्षियों की 21 प्रजातियां पायी र्गईं। झील में पानी की गुणवत्ता के साथ संकटग्रस्त पौधों व जीवों के आंकड़े जुटाए गए।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!