ड्यूश वेल के 10 संवाददाताओं ने छोड़ा अफगानिस्तान

ड्यूश वेल के 10 संवाददाताओं ने छोड़ा अफगानिस्तान
Spread the love

जर्मनी की अंतरराष्ट्रीय प्रसारण कंपनी ‘ड्यूश वेल’ (डीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को बताया कि उसके 10 संवाददाताओं ने अफगानिस्तान छोड़ दिया है। वे वहां से पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले कंपनी उन्हें हवाई मार्ग के जरिये काबुल से बाहर निकलने में असफल रही थी। हालांकि उन्होंने यह जानकारी नहीं दी वे अफगानिस्तान से बाहर कैसे निकले।

ड्यूश वेल ने बताया कि उसके एक महिला समेत पत्रकारों का समूह बृहस्पतिवार को काबुल से बाहर निकलने में सफल रहे। काबुल से बाहर निकलने के उन्होंने हवाई अड्डे के बाहर कई दिनों तक प्रतीक्षा भी की थी। लेकिन कई कारणों से वह सफल नहीं हो सके।

इसके बाद समूह को काबुल से दूसरे मार्ग से निकालने के लिए सभी विकल्पों पर काम शुरू हो गया था। ड्यूश वेल के महानिदेशक पीटर लिम्बर्ग ने जर्मनी और कतर सरकार को धन्यवाद दिया, जिनके बिना समूह की निकासी संभव नहीं होती। उन्होंने कहा इस्लामाबाद में अधिकारियों ने मानवीय आधार पर परिवारों को निकालने की अनुमति दी थी।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!