जन्मदिन: श्रिया सरन

जन्मदिन: श्रिया सरन
Spread the love

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट हीरोइन श्रिया सरन 11 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रिया एक खूबसूरत प्रतिभावान अभिनेत्री होने के साथ साथ एक शानदार डांसर भी हैं। उन्होंने इंडियन क्लासिकल के साथ साथ वेस्टर्न डांस में भी महारथ हासिल है और इसके लिए वो कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पैदा हुईं श्रिया ने मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है। वो साउथ की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं।

उन्होंने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता पुष्पेंद्र सरन भटनागर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) में और मां नीरजा सरन दिल्ली पब्लिक स्कूल में टीचर थीं। हालांकि श्रिया का मन फिल्मों में आने का था ऐसे में उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 2001 में बनारस में एक वीडियो शूट कर शुरू कर किया था। बता दें कि श्रिया बॉलीवुड फिल्म ‘द्श्यम’ में अजय देवगन की पत्नी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!