रितेश पांडे का गाना ‘चाल चलेलु मस्तानी’ हुआ रिलीज

रितेश पांडे का गाना ‘चाल चलेलु मस्तानी’ हुआ रिलीज
Spread the love

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर रितेश पांडे एक के बाद एक नए गानों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर रहे हैं। हाल में ही उनका नया गाना  ‘चाल चलेलु मस्तानी’ ( Chaal Chalelu Mastani) रिलीज हुआ है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘रानी हम हो गईली तोहार’ का है, जिसे भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।  इस गाने को देखने के बाद आपको भी अपने कॉलेज के दिनों की याद आ जाएगी। दरअसल, इस गाने में कॉलेज में हो रही मस्ती के साथ साथ नोकझोंक को दिखाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक छात्रा नाराज हो जाती है और उसे मनाने के लिए कॉलेज का ही एक छात्र उसके चक्कर लगाता है। लेकिन वह लाख मनाने के बाद भी नहीं मानती है। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार भरी नोकझोंक भी हो जाती है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!