इमारत पेशाब करने से रोकना एक शख्स को पड़ा भारी, हुई पिटाई और गई सोने की चैन

इमारत पेशाब करने से रोकना एक शख्स को पड़ा भारी, हुई पिटाई और गई सोने की चैन
Spread the love

बेंगलुरु

सर्वे ऑफ इंडिया की इमारत की दीवार पर दो आदमियों को पेशाब करने से रोकने की कोशिश करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पेशाब करने वालों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसकी चेन लूट ले गए। बालेश्वर कुमार भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग में लेखाकार के रूप में काम करते हैं, पिछले सोमवार को लगभग 11.50 बजे एक मेडिकल दुकान से घर लौट रहे थे। उन्होंने दो अपने घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर दो लोगों को दीवार पर पेशाब करते देखा।

बालेश्वर ने दोनों को पेशाब करते देखा और उन्हें वहां पेशाब करने से रोका। इस पर दोनों नाराज हो गए और बालेश्वर को अपशब्द कहने लगे। बालेश्वर ने दोनों की हरकतें रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल निकाला और दोनों का विडियो बनाने लगे।

इस पर दोनों उनकी तरफ भागे तो वह वहां से अपने घर की तरफ दौड़े। दोनों ने बालेश्वर को दौड़ाया और उन्हें बीच रास्ते पर धक्का देकर गिरा दिया। उन्हें पीटा और उनके गले में पड़ी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। बालेश्वर ने पुलिस को सूचनी दी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और पुरुषों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!