20 अगस्त को होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, 13 मंत्री ले सकते हैं शपथ

20 अगस्त को होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, 13 मंत्री ले सकते हैं शपथ
Spread the love

बेंगलुरु

कर्नाटक में 22 दिनों से अकेले सरकार चला रहे मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को अंतत: शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से 20 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार करने की हरी झंडी मिल गई। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, बीजेपी विधायक दल की बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे विधान सौध के सभागार में होगी। उसी दिन दोपहर को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंइससे पहले येदियुरप्पा ने गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कहा था कि वह अमित शाह से बात कर लंबित मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देंगे। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि संभावना है कि 13 मंत्री मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ लें। राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 34 हो सकती है और ऐसे में बाकी मंत्रियों को बाद में मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई, क्योंकि पार्टी संभावित मंत्रियों के नामों को तय नहीं कर पा रही थी। पहले भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए येदियुरप्पा दिल्ली गए थे लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो पाया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती जातीय समीकरण है। पार्टी के कुल विधायकों में 39 लिंगायत समुदाय से आते हैं और स्वयं मुख्यमंत्री इसी समुदाय से हैं। लिंगायत बीजेपी के सबसे बड़े समर्थक हैं। लिंगायत के बाद वोक्कालिगा हैं। इस समुदाय के प्रमुख चेहरों में आर अशोक, डॉ.सीएन अश्वथ नरायाण, सीटी रवी और एसआर विश्वनाथ शामिल हैं। पार्टी को मंत्रिमंडल में दलित समुदाय, अनुसूचित जनजाति, ब्राह्मण और अन्य पिछड़ी जातियों को प्रतिनिधित्व देना होगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!