DUSU छात्र संघ चुनाव: 3 पदों पर ABVP का कब्जा, NSUI को सचिव का पद

DUSU छात्र संघ चुनाव: 3 पदों पर ABVP का कब्जा, NSUI को सचिव का पद
Spread the love

नई दिल्ली
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2019 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार पदों में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव समेत तीन पदों पर कब्जा जमा लिया। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया को बस एक सचिव से ही संतोष करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को संपन्न हुए डूसू चुनाव में आरएसएस और भाजपा समर्थित एबीवीपी सभी चारों सीटों में से तीन पर शानदार जीत दर्ज की है। इस बार एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव समेत तीन पदों पर कब्जा जमाया है। वहीं सचिव पद एनएसयूआई के खाते में गया है।
डूसू चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इस दौरान मतदान में 1.3 लाख छात्र-छात्राओं में से 39.90 % ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब पांच % कम मतदान हुआ। पिछले चुनाव में भी एबीवीपी ने चार में से तीन सीटों पर विजय हासिल की थीं, जबकि एनएसयूआई एक पर जीती थी।
एबीवीपी के अक्षित दहिया अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। उनका मुख्य मुकाबला एनएसयूआई की चेतना त्यागी से था। वामपंथी समर्थित आईसा की दामिनी कैन और एसआईडीएसओ से रोशनी भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में थीं। एबीवीपी ने प्रदीप तंवर (उपाध्यक्ष), योगिता राठी (सचिव) और शिवांगी खेरवाल (संयुक्त सचिव) को चुनाव मैदान में उतारा था। एनएसयूआई की तरफ से अंकित भारती उपाध्यक्ष, आशीष लांबा सचिव और अभिषेक चपराना संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में थे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!