अफगानिस्तान: राष्ट्रपति के कार्यालय में विस्फोट, 3 लोगों की मौत

अफगानिस्तान: राष्ट्रपति के कार्यालय में विस्फोट, 3 लोगों की मौत
Spread the love

काबुल
अफगानिस्तान के कंधार शहर में विस्फोट की एक घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की रात हुई इस घटना में एक महिला, एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई तथा सात लोग घायल हुए हैं। विस्फोट का डिवाइस राष्ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय के प्रवेशद्वार के समीप लगाया गया था। फिलहाल किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक अन्य घटना में पकतिया प्रांत में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। पकतिया प्रांत के पुलिस प्रमुख कर्नल मोहम्मद उस्मान जानबाज ने बताया कि किसी विवाद को लेकर झड़प में मिशन के एक सुरक्षा कमांडर और एक पुलिस जवान की मौत हो गई। अफगानिस्तान में इसी महीने के अंत में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। तालिबान आतंकवादियों के कई घातक हमलों के कारण इससे पहले चुनाव दो बार स्थगित किये जा चुके हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!