मेक्सिको : ग्युरेरो में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 15 लोगों की मौत

मेक्सिको : ग्युरेरो में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 15 लोगों की मौत
Spread the love

मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ग्युरेरो से एक बड़ी घटना की जानकारी मिल रही है। यहां हुई गोलीबारी में एक सैनिक सहित 15 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। घटना की जानकारी राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट में ग्युरेरो राज्य सरकार के अधिकारियों रॉबर्टो अल्वारेज हेरेडिया के प्रवक्ता ने कहा गया कि, आज, इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल आई जिसमें इगुआला से लगभग 5 किमी [3 मील] की दूरी पर एक हमले की जानकारी दी गई। यहां के तेपोचिका के समुदाय में हथियारबंद लोगों के होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा इकाइयों को तुरंत मौके पर भेजा गया।
हमले के बाद प्रवक्ता ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि इस गोलीबारी में 14 नागरिकों समेत एक सैन्य कर्मियों की मौत हो गई है। इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले पश्चिमी राज्य मिचोआकन में बंदूकधारियों ने 14 पुलिसकर्मियों की हत्या की थी।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!