दिल्ली पुलिस-वकील विवाद : IRS संघ ने कहा- दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए

दिल्ली पुलिस-वकील विवाद : IRS संघ ने कहा- दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए
Spread the love

नई दिल्ही

दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुए हिंसक विवाद में शामिल दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए। आईआरएस (आयकर) अधिकारियों के अखिल भारतीय संघ ने यह मांग उठाई है। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी संघ ने अपने आईपीएस बंधुओं के साथ एकजुटता भी अभिव्यक्त की है। संघ के प्रस्ताव में कहा गया, दिल्ली में पुलिस और वकीलों के बीच हुई हालिया घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और सभ्य आचरण के सभी मानकों के खिलाफ है। इस प्रस्ताव में कहा गया है किसी के भी द्वारा या किसी भी रूप में हिंसा निंदनीय है। हम हमारे आईपीएस भाइयों के साथ एकजुटता अभिव्यक्त करते हैं। दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए। आयकर विभाग का आईआरएस संघ देश भर में काम कर रहे 4,000 अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!