छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महत्वाकांक्षी न्याय योजना लागू नहीं होगी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महत्वाकांक्षी न्याय योजना लागू नहीं होगी
Spread the love

रायपुर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की महत्वाकांक्षी न्याय योजना लागू नहीं होगी। स्वास्थ्य एवं ग्रामीण पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह बात कही है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने न्याय योजना को प्रचार का प्रमुख हथियार बनाया था। इसकी घोषणा भी उन्होंने छत्तीसगढ़ में ही की थी। चुनाव व न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस ने इस योजना को जोरशोर से प्रचारित किया था। अब राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब में सरकार बनाने के बाद भी कांग्रेस अपने प्रचार की प्रमुख घोषणा को लागू नहीं कर रही है।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपए किसानों को देने की बात कही गई थी। इस घोषणा को अमलीजामा पहनना राज्य सरकारों के बूते की बात नहीं है। किसी राज्य में कांग्रेस के घोषणा पत्र का ये हिस्सा भी नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ही किसानों को 72 हजार रुपए देने पड़े तो ये 2 लाख 16 हजार करोड़ हो जाएंगे, जबकि राज्य का कुल बजट ही 1 लाख 5 हजार करोड़ का है।

ये राज्यों की योजना नहीं है, केंद्र सरकार ही इसे लागू कर सकती है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने उम्मीद जताते करते हुए कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तभी इस योजना को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की खस्ताहाल आर्थिक स्थिति अलग मुद्दा है। इस योजना को लागू करने के लिए राज्यों के पास इतना बजट होता ही नहीं है। राज्यों को पेंशन देना भी मुश्किल हो रहा है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!