गोडसे प्रेम पर राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर को बताया आतंकवादी

गोडसे प्रेम पर राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर को बताया आतंकवादी
Spread the love

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर से विवादों में हैं। लोकसभा में बुधवार को कथित तौर पर नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने को लेकर उन पर गांधी परिवार ने हमला बोला है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने जो कहा, वह बीजेपी-आरएसएस के दिल में हमेशा से है। इसे छिपा नहीं रहना चाहिए था। उधर गुरुवार को प्रज्ञा ठाकुर को इस बयान के चलते रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमिटी से हटा दिया गया है। प्रज्ञा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, उनके (प्रज्ञा ठाकुर) बारे में क्या कह सकता हूं। उन्होंने जो कहा, वह बीजेपी-आरएसएस के दिल में हमेशा से है। इसे तो बाहर आना ही है। मैं उन पर कुछ बोलकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहूंगा।’ कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर एक सवाल के जवाब में कहा कि उन पर जो बोलना है, वह पार्टी बोल चुकी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोडसे को देशभक्त कहने पर प्रज्ञा ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, आज देश की संसद में खड़े होकर बीजेपी की एक सांसद ने गोडसे को देशभक्त बोल ही दिया। अब प्रधानमंत्री जी (जिन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई) से अनुरोध है कि दिल से बता दें कि गोडसे के बारे में उनके क्या विचार हैं? महात्मा गांधी अमर हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!