सीएम सोनोवाल का आश्वाशन- CAA से असम को कोई खतरा नहीं है

सीएम सोनोवाल का आश्वाशन- CAA से असम को कोई खतरा नहीं है
Spread the love

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ असम में विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि उनके अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘नागरिकता संशोधन कानून से असम की संस्कृति, पहचान या लोगों को कोई खतरा नहीं है। असम में हालात शांतिपूर्ण और सामान्य हैं। इंटरनेट सेवाएं भी शुक्रवार से बहाल कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई भी असम के बेटों के अधिकारों को नहीं चुरा सकता है, हमारी भाषा या हमारी पहचान के लिए कोई खतरा नहीं है। नागरिकता कानून के खिलाफ गुरुवार को पूरे असम में प्रदर्शन हुए। कई सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों ने गुवाहाटी और राज्य के कई स्थानों पर धरने दिए। कहीं से हिंसा की कोई खबर नहीं आई। गुवाहाटी उच्च न्यायालय बार संघ ने अदालत परिसर के अंदर ‘सत्याग्रह’ किया और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) द्वारा आयोजित राज्यव्यापी आंदोलन में भाग लिया। इससे पहले गुरुवार को असम में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 10 से ज्यादा विधायकों ने सीएम सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की। इन विधायकों ने सीएम सोनोवाल से अपील की कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके गतिरोध समाप्त करने की कोशिश करें। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के संसद में पास होने के साथ ही असम में प्रदर्शन शुरू हुए थे, जो अभी जारी हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!