यस बैंक मामले में सीबीआइ सक्रिय, सात स्थानों पर छापेमारी

यस बैंक मामले में सीबीआइ सक्रिय, सात स्थानों पर छापेमारी
Spread the love

मुंबई

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ 44 अरब रुपयों की वित्तीय अनियमितताओं और उसके कामकाज में कुप्रबंधन करने के मामले में मुंबई के सात स्थानों पर सीबीआइ की छापेमारी चल रही है। यस बैंक के संस्थापक 62 वर्षीय राणा कपूर को रविवार तड़के ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने शुक्रवार को राणा कपूर के मुंबई के वर्ली स्थित आवास समुद्र महल में छापेमारी कर 30 घंटे तक पूछताछ की थी।

राणा कपूर के तीनों बेटियों, राखी कपूर टंडन, रोशन कपूर और राधा कपूर के दिल्ली और मुंबई स्थित आवासों पर छापेमारी की गई थी। इन सब पर घोटाले में मुनाफा कमाने का आरोप है। ईडी ने राणा की पत्नी और बेटियों के खिलाफ लुआउट सर्कुलर जारी किया था। ईडी के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार कपूर परिवार की कई संपत्तियां लंदन में भी हैं। इसके कागजात भी हासिल हो चुके हैं। इस मामले में जांच अभी जारी है। कपूर परिवार ने दो हजार करोड़ का निवेश किया है। ये निवेश एक दर्जन खोखा कंपनियों के जरिये हासिल किया गया है।

जांच के दौरान पता चला है कि राणा कपूर परिवार ने 44 बेशकीमती पेंटिंग भी खरीदी हैं। इनमें से कुछ पेंटिंग राजनेताओं की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी दो करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदी गयी है। ईडी ने राणा को विशेष अदालत में पेश कर तीन दिन के लिए हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में परिजनों को आरोपितों के समक्ष बैठाकर पूछताछ की जा रही है।

आरोप है कि जब यस बैंक की ओर से डीएचएफएल को 3700 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा रहा था तो कपूर की इसी कंपनी को 600 करोड़ रुपये मिले थे। ईडी को संदेह है कि डीएचएलएफ से 13 हजार करोड़ रुपये विभिन्न 79 खोखा कंपनियों में दिये हैं। जिनमें डूइट अर्बन वेंचर्स भी है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!