फूलों की घाटी के रास्तों पर पिघली बर्फ

फूलों की घाटी के रास्तों पर पिघली बर्फ
Spread the love

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के रास्तों पर रंग बिरंगे फूल खिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि फूलों की घाटी में अभी दो फीट तक बर्फ है लेकिन रास्ते से बर्फ हटनी शुरू हो गई है। बर्फ पिघलने के साथ ही यहां भी फूल खिलने शुरू हो जाएंगे।

फूलों की घाटी रेंज के कर्मचारी इन दिनों घाटी के पास गश्त कर रहे हैं और कर्मचारियों ने इनकी तस्वीर ली है। घाटी के वन बीट अधिकारी मनोज उनियाल का कहना है कि घाटी जाने वाले मार्ग पर बर्फ पिघल चुकी है, जिससे यहां एनीमोन, प्रिम्यूला, आइरिस आदि के फूल खिलने लग गए हैं।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!