महाराष्ट्र: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ देगा शिरडी साईंबाबा ट्रस्ट

महाराष्ट्र: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ देगा शिरडी साईंबाबा ट्रस्ट
Spread the love

शिरडी

महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते मची तबाही से अब तक कई 30 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग इस बारिश से बेघर हो गए तो कइयों की पूरी ग्रहस्थी उजड़ गई। ऐसे में सांगली और कोल्हापूर बाढ़ पिडितों की मदद के लिए शिरडी साईंबाबा संस्थान आगे आया है। शिरडी साईंबाबा ट्रस्ट ने सांगली और कोल्हापुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ कि सहायता राशि का ऐलान किया है, जिसके बाद बॉम्बे हायकोर्ट ने भी ट्रस्ट को इसकी अनुमति दे दी है। शिरडी साईंबाबा संस्थान ने बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी, जिस पर अब हाईकोर्ट ने ट्रस्ट को 10 करोड़ की आर्थिक मदद के साथ ही 2 करोड़ की अतिरिक्त मदद की अनुमति बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी है।

शिरडी साईंबाबा संस्थान बाढ़ पीड़ितों के लिए जो राशि देगा वह मुख्यमंत्री सहायता कोष में जामा होगा। वहीं 2 करोड़ की अतिरिक्त राशि सांगली और कोल्हापुर के कलेक्टर के पास जमा होगी। यह राशि सैनिटरी सामग्री खरीदने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट द्वारा दी जा रही यह राशि 17 अगस्त तक कोल्हापूर और सांगली कलेक्टर के पास एक-एक करोड़ जमा करा दी जाएगी। इससे पहले शिरडी साईबाबा संस्थान ने पिछले साल 500 करोड़ रुपए अहमदनगर के निलवंडे कनाल के लिए देने का निर्णय लिया था। इसके खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ताओं ने याचिका दायर की थी।

इस याचिका पर निर्णय देते हुए शिरडी साईं बाबा संस्थान के फंड बांटने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पांबदी लगाई थी। पश्चिमी महाराष्ट्र के कई जिले इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जिसके चलते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कोल्हापुर और सांगली में स्थिति का दौरा करने पहुंचे थे। वहीं उनसे पहले महाराष्ट्र के जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!