आयातित कारों पर अतिरिक्त शुल्क के फैसले को टाल सकता है अमेरिका

आयातित कारों पर अतिरिक्त शुल्क के फैसले को टाल सकता है अमेरिका
Spread the love

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन आयातित कारों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के अपने फैसले को इस सप्ताह टालने की घोषणा कर सकता है। उद्योग सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि इस फैसले को छह माह के लिए और टाला जा सकता है। इसकी घोषणा बुधवार को ही या बाद में की जा सकती है। अमेरिका के वाहन विनिर्माण क्षेत्र को राहत के लिए ट्रंप प्रशासन पिछले साल से वाहनों के आयात पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की चेतावनी देता रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति इससे पहले मई में भी वाहनों पर शुल्क के फैसले को 180 दिन के लिए टाल चुके हैं। अमेरिका की इस चेतावनी के बाद यूरोपीय कार उद्योग विशेषरूप से जर्मनी में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई थी। सितंबर में ट्रंप प्रशासन की जापान के साथ वाहन शुल्क को स्थगित रखने पर सहमति बनी थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रही थी। इसी तरह पिछले साल अमेरिका की दक्षिण कोरिया के साथ सहमति बनी थी। इसमें दक्षिण कोरिया ने अपने बाजार को अमेरिकी वाहन विनिर्माताओं के लिए और खोलने का वादा किया था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!